DEVA TV
नैनी, प्रयागराज। श्रमिक बस्ती, नैनी स्थित मानस गणपति पार्क में आभा ग्रामीण विकास संस्थान नैनी एवं सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल नैनी के सौजन्य से प्रारंभ हुए सात दिवसीय विशाल यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव मे गुरुवार को मेहंदी लगाओ, रंगोली सजाओ, हास्य व्यंग्य नाटक एवं भजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस पी यमुना पार विवेक यादव, विशिष्ट अतिथि अपर सचिव अतुल कुमार सिंह, उप सचिव रमाकांत रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, निशा ज्योति संस्कार भारती विद्यालय, अंकित विद्या निकेतन, विद्योतमा विद्या मंदिर, राष्ट्रीय एकता विद्यालय, लक्ष्मी देवी कान्वेंट स्कूल, मां शारदा विद्या मंदिर, महावीर विद्याश्रम इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता महेश मधुकर मंगरुलकर, आचार्य संजय व्यास, सह संयोजक रवि करण सिंह, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, महामंत्री बालकृष्ण मिश्र, आर के शुक्ला, उषा पांडेय, रेखा श्रीवास्तव, ज्योति मंगरुलकर, अलका विश्वकर्मा गुड़िया सिंह, आनंद सिंह, रितिक मौर्य, मिहिर सिन्हा, सौरभ मिश्रा, देव तिवारी, मंजू तिवारी, पिंकी गुप्ता, रिंकी गिरि, सरोज सिंह, पुष्पा सिंह, सुमन जी पाठक, ज्ञानेश्वर शुक्ला अतुल सिंह आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आर के शुक्ला ने दी।










0 टिप्पणियाँ