DEVA TV
नैनी, प्रयागराज। श्रमिक बस्ती, नैनी स्थित मानस गणपति पार्क में आभा ग्रामीण विकास संस्थान नैनी एवं सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल नैनी के सौजन्य से आयोजित सात दिवसीय विशाल यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव के तहत शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं विशाल सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ. मनोज कश्यप, डॉ. वीरेंद्र तिवारी एवं डॉ. विपिन शुक्ला ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। इस दौरान आवश्यक जांच, नेत्र परीक्षण के साथ जरूरतमंदों को दवाइयां भी वितरित की गईं।
इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के कलाकार एवं चंदौली निवासी लोकगीत-भजन गायक व गीतकार नीरज पाण्डेय ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उन्होंने “पऊआं पड़िला तोहार हो गौरी के ललनवा...”, “निबिया के डार मैया झूलेली झूलनवा...”, “कृपा हमरो पे करी हनुमान जी...”,“ममतामई दरबार बा...” और “भोला भांग तुम्हारी...” जैसे भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।









0 टिप्पणियाँ