Editors Choice

3/recent/post-list

अग्रसेन अग्रवाल समाज की कार्यक्रम पुस्तिका का भव्य विमोचन

27 सितंबर से 25 अक्टूबर तक होंगे विविध सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन


DEVA TV

प्रयागराज। श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज की ओर से 27 सितंबर से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की कार्यक्रम पुस्तिका का भव्य विमोचन सिविल लाइंस स्थित एक होटल में शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने किया।

इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने समाज के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी ली और संस्था की ओर से लगातार किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में समाज के महामंत्री अभिषेक मित्तल, मंत्री अजीत बंसल, आशीष गोयल, अंकित अग्रवाल, युवा मंडल अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, वैभव गोयल एवं सौरभ अग्रवाल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी आयोजनों को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि समाज के आयोजन केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से एकता, सेवा, संस्कार और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है। आगामी कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

समाज के पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं से आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजनों को सफल बनाने की अपील की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ