यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव में कवियों ने रचनाओं से बांधा समां, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध
DEVA TV
नैनी, प्रयागराज। श्रमिक बस्ती, नैनी स्थित मानस गणपति पार्क में आभा ग्रामीण विकास संस्थान नैनी एवं सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल नैनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता और भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह एवं वैज्ञानिक जीएस तोमर रहे। कवि सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नामचीन कवियों ने हास्य, श्रृंगार एवं वीर रस से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कवि सम्मेलन का संचालन प्रसिद्ध कवि अशोक 'बेशरम' ने किया, जबकि संयोजन कवि एवं गीतकार जितेंद्र 'जलज' ने किया।
कवि हर्ष बहादुर सिंह 'हर्ष' ने वीर रस की कविता सुनाते हुए कहा—
"नौजवानों है समय फिर शक्ति का संधान कर लो।
काल को देकर चुनौती शक्ति का आह्वान कर लो।।"
धनंजय शाश्वत ने अपनी हास्य-व्यंग्य रचना से व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा—
"बीवी मेरी है बीएलओ तो महीने भर से,
दिल का मेरे बराबर एसआईआर कर रही है।।"
नजर इलाहाबादी ने हास्य अंदाज में पत्नी को लेकर रचना प्रस्तुत करते हुए कहा—
**"शुरू करो पत्नी का सुमिरन, कष्ट कटेंगे जाप से।
पतियों का यह महामंत्र है, जपिएगा चुपचाप से।।"**
वहीं जितेंद्र 'जलज' ने अपनी रचना "चंदन है पानी है और क्या, दुनिया कहानी है और क्या" श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।
कवि सम्मेलन में नागेश शांडिल्य, डॉ. विनय सेन सिंह, सुश्री गुंजा 'गुनगुन', बिहारी लाल 'अंबर', ईश्वर शरण शुक्ल एवं बालकृष्ण मिश्र समेत कई कवियों ने काव्य पाठ किया। हास्य कवि बिहारी लाल 'अंबर' ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को जमकर गुदगुदाया और ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश मधुकर मंगरुलकर, संरक्षक समर बहादुर सिंह, सह संयोजक रवि करण सिंह, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, महामंत्री बालकृष्ण मिश्र, आरके शुक्ला, आचार्य संजय व्यास, ज्ञानेश्वर शुक्ला, सुमन जी पाठक, उषा पांडेय, रेखा श्रीवास्तव, ज्योति मंगरुलकर, अलका विश्वकर्मा, गुड़िया सिंह, आनंद सिंह, रितिक मौर्य, मिहिर सिन्हा, सौरभ मिश्रा, देव तिवारी, मंजू तिवारी, पिंकी गुप्ता, रिंकी गिरि, सरोज सिंह, पुष्पा सिंह, शिवम सत्यम शुक्ला, अतुल सिंह एवं विजय यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी आरके शुक्ला ने दी।









0 टिप्पणियाँ