![]() |
| प्रतिभागियों ने दिखाया अपना हुनर |
DEVA TV
नैनी, प्रयागराज। श्रमिक बस्ती, नैनी स्थित मानस गणपति पार्क में आभा ग्रामीण विकास संस्थान नैनी एवं सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल नैनी के सौजन्य से प्रारंभ हुए सात दिवसीय विशाल यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव मे बुधवार को गणपति बनाओ प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता एवं गणपति वंदना प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जहां एक ओर बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से भगवान गणेश के विभिन्न रूपों को जीवंत किया, वहीं दूसरी ओर नृत्य नाटिका के माध्यम से गणेश जी की भावपूर्ण वंदना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक बाबू लाल तिवारी, विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक आशुतोष कुमार राय एवं अपर सचिव अतुल कुमार सिंह थे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, निशा ज्योति संस्कार भारती विद्यालय, अंकित विद्या निकेतन, विद्योतमा विद्या मंदिर, राष्ट्रीय एकता विद्यालय,साईं नाथ विद्या मंदिर, लक्ष्मी देवी कान्वेंट स्कूल, मां शारदा विद्या मंदिर के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता महेश मधुकर मंगरुलकर, आचार्य संजय व्यास, सह संयोजक रवि करण सिंह, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, महामंत्री बालकृष्ण मिश्र, आर के शुक्ला, ज्ञानेश्वर शुक्ला, सुमन जी पाठक, प्रियांशु श्रीवास्तव, ज्योति मंगरूलकर, रेखा श्रीवास्तव, आनंद सिंह, रितिक मौर्य, मिहिर सिन्हा, सौरभ मिश्रा, देव तिवारी, मंजू तिवारी, पिंकी गुप्ता, रिंकी गिरि, सरोज सिंह, पुष्पा सिंह, अतुल सिंह, अलका विश्वकर्मा, गुड़िया सिंह, विजय यादव आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आर के शुक्ला ने दी।









0 टिप्पणियाँ