गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य विसर्जन यात्रा
‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से गूंजा नैनी
सात दिवसीय यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव का हुआ भव्य समापन
DEVA TV
नैनी, प्रयागराज। श्रमिक बस्ती, नैनी स्थित मानस गणपति पार्क में आभा ग्रामीण विकास संस्थान नैनी एवं सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल नैनी के सौजन्य से आयोजित सात दिवसीय विशाल यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव का रविवार को पूजन, हवन, आरती, प्रसाद वितरण एवं गणपति विसर्जन के साथ भव्य समापन हुआ।
समापन अवसर पर गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन यात्रा गाजे-बाजे और जयकारों के बीच निकाली गई। यात्रा में युवा मंडल एवं महिला मंडल के सदस्यों ने जमकर नृत्य किया। श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। अबीर-गुलाल उड़ने से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। गणपति विसर्जन के समय माहौल भावुक हो गया। भक्तों की आंखें नम हो गईं। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष बप्पा के फिर आने की प्रार्थना करते हुए भारी मन से गणपति को विदाई दी।
कार्यक्रम में संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश मधुकर मंगरुलकर, सह संयोजक रवि करण सिंह एवं राजकुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, महामंत्री बालकृष्ण मिश्र, मीडिया प्रभारी आरके शुक्ला, भाजपा नेता शिव शंकर दीक्षित, पूर्व प्रधान लता दीक्षित, आचार्य संजय व्यास, ज्ञानेश्वर शुक्ला, उमा लाल पांडेय, राजू यादव, शिवम सत्यम शुक्ला, सुमन जी पाठक, विजय यादव, शालिनी त्रिपाठी, उषा पाण्डेय, रेखा श्रीवास्तव, ज्योति मंगरुलकर, अलका विश्वकर्मा, गुड़िया सिंह, आनंद सिंह, रितिक मौर्य, अंश मंगरुलकर, सुनंदा मंगरुलकर, मिहिर सिन्हा, सौरभ मिश्रा, देव तिवारी, संध्या गुप्ता, मंजू तिवारी, पिंकी गुप्ता, रिंकी गिरि, सरोज सिंह, राजेश सिंह, अतुल सिंह, पुष्प सिंह, संगीता पाठक, आनंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आरके शुक्ला ने दी।










0 टिप्पणियाँ