सात दिवसीय यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव में नन्हे बच्चों ने गणेश स्वरूप में दी मनमोहक प्रस्तुतियां
DEVA TV : नैनी, प्रयागराज। 15 सितंबर।
श्रमिक बस्ती, नैनी स्थित मानस गणपति पार्क में आभा ग्रामीण विकास संस्थान, नैनी एवं सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल, नैनी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार से शुरू हुए सात दिवसीय विशाल यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को बाल गणेश बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी एवं सेनानायक पीएसी राजेश श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता सेनानी एवं सार्वजनिक गणेश उत्सव के जनक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक तथा परम श्रद्धेय मधुकर लक्ष्मण मंगरुलकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान गणेश का स्वरूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, निशा ज्योति संस्कार भारती विद्यालय, विद्योतमा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय एकता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं साईं नाथ विद्या मंदिर के छह वर्ष तक की आयु के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश मधुकर मंगरुलकर, सह संयोजक रवि करण सिंह, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, महामंत्री बालकृष्ण मिश्र, आरके शुक्ला, ज्ञानेश्वर शुक्ला, सुमन जी पाठक, आकाश जायसवाल, राजेश मिश्रा, ज्योति मंगरुलकर, रेखा श्रीवास्तव, अलका विश्वकर्मा, गुड़िया सिंह, आनंद सिंह, अनुराग शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, निखिल त्रिपाठी, रितिक मौर्या, अतुल सिंह, सीता मिश्रा, रिंकी गिरि, पिंकी गुप्ता, सरोज सिंह, सोनू चौहान, सौरभ मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी आरके शुक्ला ने उक्त जानकारी दी।









0 टिप्पणियाँ