सात दिवसीय गणपति महोत्सव में योगदान देने वाले पत्रकार सम्मानित, गीत-संगीत ने बांधा समां
DEVA TV
नैनी, प्रयागराज। श्रमिक बस्ती, नैनी स्थित मानस गणपति पार्क में आभा ग्रामीण विकास संस्थान नैनी एवं सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल नैनी के सौजन्य से आयोजित सात दिवसीय विशाल यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को मंगलवार को गणेशोत्सव आयोजन समिति की ओर से अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध गायक आशीष शर्मा एवं मोहिनी श्रीवास्तव ने अपने गीतों से कार्यक्रम में समां बांध दिया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए समिति के महामंत्री बालकृष्ण मिश्र ने कहा, “एक गुरु के लिए इससे बड़ी प्रशंसा की बात और क्या हो सकती है कि उसका शिष्य आगे बढ़कर सफलता हासिल करे।” उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है और सकारात्मक कार्यों एवं सामाजिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव के आयोजन में पत्रकारों ने अपनी लेखनी के माध्यम से कार्यक्रमों को जिस तरह जनता तक पहुंचाया, वह समिति के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सभी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वालों का उत्साह बढ़ाता है।
पत्रकारों को किया गया सम्मानित
सम्मानित होने वाले प्रमुख पत्रकारों में नरेंद्र श्रीवास्तव, हजारीलाल कुशवाहा, शिव मूरत केसरवानी, राजीव वर्मा, गौरव केसरवानी, सुनील केसरवानी, अखिलेश शुक्ला, मिथिलेश त्रिपाठी, श्याम वर्मा, देवा श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, राहुल जायसवाल एवं मीडिया प्रभारी आरके शुक्ला आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम में संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश मधुकर मंगरुलकर, सह संयोजक रवि करण सिंह एवं राजकुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, महामंत्री बालकृष्ण मिश्र, मीडिया प्रभारी आरके शुक्ला, संरक्षक एवं भाजपा नेता सत्यम शुक्ला, प्रदीप महरा, शिव शंकर दीक्षित, ज्ञानेश्वर शुक्ला, पार्षद राकेश जायसवाल, पार्षद दिलीप केशरवानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत दुबे सहित बड़ी संख्या में गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी आरके शुक्ला ने दी।









0 टिप्पणियाँ