नैनी, प्रयागराज। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित स्व. राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को नैनी स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय, कॉटन मिल्स तिराहे पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत में कंप्यूटर एवं तकनीकी क्रांति के प्रमुख सूत्रधारों में रहे। उन्होंने देश में तकनीकी विकास और सूचना प्रौद्योगिकी को नई दिशा देने का कार्य किया। साथ ही उन्होंने गरीबों, दलितों, महिलाओं एवं समाज के अन्य वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल कीं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का विजन युवा और आधुनिक भारत के निर्माण पर केंद्रित था। उनके योगदान को देश की प्रगति और तकनीकी विकास के क्षेत्र में सदैव याद किया जाएगा।








0 टिप्पणियाँ